आम के बारे में रोचक तथ्य
आम के बारे में रोचक तथ्य 1. आम उत्पादन के मामले में भारत नंबर वन है। भारत दुनिया के कुल आम उत्पादन में 52 प्रतीशत योगदान देता है। 2. मुगल बादशाह अकबर ने बिहार के दरभंगा में 1 लाख से भी ज्यादा आम के पेड़ों का बाग लगवाया था जिसे अब ‘लाखी बाग‘ कहते है। 3. भारत के कई लोकगीतों में आम जुड़ा हुआ है। महाकवि कालीदास इसकी प्रशंसा में गीत लिख चुके हैं। 4. हिंदू धर्म में हवन, यज्ञ, पूजा, कथा, त्योहार तथा अन्य सभी मंगलकार्यो में आम की लकड़ी, पत्ती, फूल जा इन में किसी एक वस्तु का प्रयोग अवश्य होता है। 5. आम खाने के सिवाए आचार, चटनी, केक और कोल्ड ड्रिक बनाने के काम भी आता है। आम का इतिहास 1. आम का मूल स्थान भारत है। भारत में पिछले 5000 साल से भी ज्यादा समय से आम को खाया जा रहा है। 2. भारत के बाहर के लोगों को आम की जानकारी महाराज हर्षवर्धन के समय आने वाले प्रसिद्ध चीनी यात्री हुयेनत्सांग (632-45) से हुई थी। 3. अमेरिकी महाद्वीपों के लोगों को आम की जानकारी 18वी सदी की शुरूआत में वहां आने वाले पुर्तगाली व्यापारियों से हुई थी। आम खाने से होने वाले फायदे भारत में आम को फलों का राजा केवल इसलिए नही कहा जाता ...