सेब के बारे में रोचक तथ्य
सेब के बारे में रोचक तथ्य 1. माना जाता है कि सेब की उत्पत्ति मध्य एशिया के देश कज़ाख़िस्तान की जंगली पहाड़ियों में हुई थी और वहीं से सेब बाकी की दुनिया में पहुँचा। सिकंदर जब मध्य एशिया आया तब उसने इस फल के बारे में जाना और उसी के जरिए सेब युरोप समेत बाकी संसार में लोकप्रिय हुआ। 2. इंग्लैंड के नॉर्स में रहने वाले लोग सेब को देवताओं द्वारा दिया गया उपहार मानते थे। वहां की कुछ प्राचीन क्रबों में इसे पाया गया है जो कि एक प्रतीक के रूप में मिट्टी जा पत्थर के बनाए गए थे। 3. संसार में लगभग 7500 किस्मों के सेब पाए जाते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप एक दिन में एक किस्म के सेब खाएं तो सभी किस्म के सेब खाने में आपको 20 साल लग जाएंगे। 4. अगर आप किसी ताज़े सेब को पानी में रखते है तो वह तैरने लगेगा। इसका कारण है कि सेब में 25 प्रतीशत पानी होता है। 5. एक सेब का पेड़ 4 से 5 साल की उम्र में फल देना शुरू करता है और वह 100 साल तक जिंदा रह सकता है। 6. एक औसतन सेब में 80 कैलोरी उर्जा होती है। 7. सेब का उत्पादन करने वाले शीर्ष पांच देश चीन, अमेरिका, तुर्की, पोलैंड और इटली हैं। 8. साल 2013 में पूरी दुनिया मे आ...