संदेश

दिल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हृदय रोग से जुड़े तथ्य

जानिए हृदय रोग से जुड़े तथ्य हृदय रोग से जुड़े तथ्य 1: दिल से जुड़ी बीमारी सिर्फ एक नहीं दिल की बीमारी अलग-अलग तरह की होती है। जैसे हाइपरटेंशन, हार्ट अटैक, कोरोनरी हार्ट डिजीज (CHD), एंजाइना, कार्डियोमायोपैथी, रूमैटिक हार्ट डिजीज, कॉनजेनाइटल हार्ट डिजीज, हार्ट वाल्व डिजीज, अनियमित दिल की धड़कन, हार्ट फेलियोर (Heart Failure) एवं कार्डियो वैस्कुलर डिजीज (स्ट्रोक)। हृदय रोग से जुड़े तथ्य 2:  दिल का दौरा और कार्डियक अरेस्ट दोनों है अलग प्रायः लोग दिल का दौरा पड़ना और कार्डियक अरेस्ट को एक ही बीमारी मानते हैं। जबकि यह दोनों बीमारी अलग-अलग है। दरअसल हार्ट अटैक होने की स्थिति में हार्ट के मांसपेशियों में ब्लड ठीक तरह से पहुंच नहीं पाता है या ब्लड सप्लाई ही रुक जाता है। वहीं जब हृदय इलेक्ट्रिकल कारणों की वजह से पंप करना बंद कर देता है, तो ऐसी स्थिति को कार्डियक अरेस्ट कहते हैं। हृदय रोग से जुड़े तथ्य 3: दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण है तनाव तनाव (Tension) दिल की बीमारी का भी एक अहम कारण माना जाता है। बदलती जीवनशैली, बढ़ता काम का प्रेशर या पारिवारिक दवाब की वजह से तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन इन प...

दिल के बारे में रोचक जानकारी

चित्र
दिल के बारे में रोचक और ज्ञानवर्धक तथ्य 1. एक औसतन व्यक्ति का दिल एक मिनट में 72 बार, एक दिन में एक लाख बार और एक साल में 3 करोड़ 60 लाख बार धड़कता है। यह आंकड़ा पूरे जीवनकाल के दौरान 250 करोड़ तक पहुँच जाता है। 2. हमारे दिल तब काम करना शुरू करता है जब हम अपनी मां के पेट में 4 हफ्ते के होते हैं। 3. हर मिनट आपका दिल साढ़े 5 लीटर खून पंप करता है। पूरे जीवन काल में यह इतना खून पंप कर देता है कि उससे 100 बड़े स्वीमिंग पुल भरे जा सकते हैं। 4. हमारा दिल इतने दबाव से खून पंप करता है कि अगर इसे शरीर से बाहर खून पंप करना हो तो खून 30 मीटर की ऊँचाई तक पहुँच जाएगा। 5. पुरूषों के दिल का वज़न औसतन 300 से 350 ग्राम जबकि महिलाओं के दिल का वज़न 250 से 300 ग्राम के बीच में होता है। 6. दिल का दायां भाग (right side) सिर्फ फेफड़ों को खून सपलाई करता है जबकि बायां भाग (left side) बाकी के शरीर को। 7. हर दिन आपका दिल इतनी उर्जा पैदा कर देता है जिससे एक ट्रक को 32 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 8. अगर आपके दिल को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीज़न मिलती रहे तो यह शरीर से अलग होने पर भी काम करता रहेगा। 9. शरीर के 75 ल...